प्रखंड सभागार में स्वच्छता को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड सभागार में प्रमुख अनीता देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, अंचल पदाधिकारी निहारिका ,मनिहारी के प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मुखिया, पंसस और कर्मियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी वार्डों और गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता कर्मी, जीविका दीदियाँ और वार्ड सदस्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को “स्वच्छता शपथ” दिलाई गई और “हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया। इसके साथ ही, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा जीविका दीदियों के साथ बैठक कर प्रभात फेरी और श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया, जिससे ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
More Stories
2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
डेस्क(सनगंज) हसनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक...
कमला नदी की उपधारा में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पुल निर्माण की मांग।
डेस्क(हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत अंतर्गत बेरगाछी गांव निवासी 25 वर्षीय मो. मुख्तार आलम, पिता मो. शहीद की...
टे विद्युत पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने नया पोल लगाने की मांग की।
डेस्क(हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बेरगाछी गांव में सड़क किनारे विद्युत पोल टूटकर ईंटों...
जर्जर पुलिया दे रही हादसे को न्योता, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत अंतर्गत भारीडीही गांव के समीप सड़क पर बनी जर्जर पुलिया राहगीरों के...
नारायणपुर के पास अनियंत्रित कार मालवाहक टेम्पू से टकराई, चालक घायल
रतन कुमारओझा (मनिहारी) कटिहार-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप मंगलवार शाम कटिहार से मनिहारी आ...
फलका हाट में लगा सहयोग शिविर, डीएम ने की पंचायत की सराहना
मो0 काजु ( फलका ) सोहथा दक्षिण पंचायत के फलका हाट परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी...
