September 3, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन जब्त

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है और पांच स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान एएसआई अरुण कुमार ने अंबेडकर चौक से 81.85 ग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया।सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी मेदनीपुर निवासी शेख इशमाईल है, जिसे 81.85 ग्राम गांजा और पांच स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 243/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर उमेश राम मौजूद थे।

Previous post प्रखंड सभागार में स्वच्छता को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया
Next post रौतारा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने महापर्व को बनाया ऐतिहासिक, सांसद पप्पू यादव ने दी शुभकामनाएं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial