तीन करोड़ रूपए लागत के दो सड़कों का बिधायक ने किया शिलान्यास।
बारसोई प्रखंड स्थित चांदपारा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत बनने बाले दो सड़कों का शिलान्यास बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने मंगलवार को फिता काटकर किया। ग्रामीण कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी दिनों में चादंपारा पंचायत में दो सड़क बनने जा रहा है जिसमें लगभग दो किलोमीटर सड़क जो धचना रैलवे लाइन से बालुपारा जिसका लागत 1 करोड़ 90 लाख रुपए तथा दुसरा लगभग 1500 मिटर सड़क जो कचना उत्तर ग्रामीण बैंक से चिचौडा तक बनेगा जिसका लागत 1करोड 20 लाख रुपए है। शिलान्यास के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक महबूब आलम ने कहा कि इस पंचायत क्षेत्र के लोगों के द्वारा सड़कों का मांग था जिसपर आने वाले दिनों में सड़क बनने जा रहा है। यह खुशी की बात है कि अब इस पंचायत के लोगों को किचर में चलना नहीं पड़ेगा। अब लोगों को कच्ची सड़क से होकर नहीं जानी पड़ेगी बरसात के मौसम में भी अब लोगों को सोचने की जरूरत नहीं है। यह सड़क बनने से अब यहां के लोग सिधे मुख्य सड़क तक जुड़ जाएंगे । इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर शिव कुमार यादव, सोनू यादव ,मुखिया प्रतिनिधि मो नाजिम, मुखिया प्रतिनिधि मो अहमद, मो अताउल्लाह, मो साहबुदीन, मो मेराजुल, मो यासीन, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...

