April 30, 2026

दिल्ली मेट्रो पर कोरोना का असर, अब एक कोच में सिर्फ 25 यात्री कर सकेंगे सफर ।

Read Time:1 Minute, 44 Second

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी कई तरह के पाबंदियां लगा दी है। अब मेट्रो के हर कोच में सिर्फ 25 यात्री ही ट्रेवल कर पाएंगे। इसके अलावा खड़े होकर ट्रैवल करने की भी मंजूरी नहीं रहेगी।इसी कड़ी में अब 8 कोच वाली मेट्रो में सिर्फ 200 यात्री ही ट्रैवल कर पाएंगे सामान्य स्थिति में यह आंकड़ा 2400 यात्री तक रहता था । लेकिन अब क्योंकि सिर्फ 50 फ़ीसदी की सीटिंग कैपेसिटी रखी गई है ऐसे में यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिलेगी । कोरोनावायरस के बीच मेट्रो सेवा उनका भी कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की गई है कल भी डीएमआरसी ने एक आदेश में बताया था कि अब से मेट्रो स्टेशन पर 15 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात किए जाएंगे । अभी दिल्ली में येलो अलर्ट लागू है ऐसे में सिनेमा हॉल भी बंद है। और स्कूल कॉलेज भी क्लोज कर दिए गए हैं ।मेट्रो भी सिर्फ़ 50 फ़ीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ ही चल पाएगी ।पिछले चौबीस घंटों में 1313 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कल राजधानी में 923 केस दर्ज हुए थे ।लेकिन आज फिर से बड़ा उछाल आया है ।

Previous post विरोध के बीच नागालैंड में 6 महीने के लिए बनाया गया विवादित अफस्पा कानून
Next post दिल्ली के जेएनयू में चलता है “सेक्स स्कैंडल” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial