September 18, 2026

महाशिवरात्रि पर जबराड़ीह में हो रहा है अखंड हरिनाम संकीर्तन।

Read Time:1 Minute, 41 Second

 डंडखोरा (अशोक कुमार)

प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत जबराडीह गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 प्रहार अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है ।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 24 प्रहार अखंड हरीनाम संकीर्तन के पहले श्रद्धालुओं द्वारा कलश पूजन किया गया एवं यात्रा निकाली गई ।विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली को मनाया गया है जो राधा कृष्ण के के रूप में सज धज कर कुंजरास के साथ हरि नाम हरे राम हरे कृष्णा नाम की जाप हो रही है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बेलराही, रामपाड़ा लक्ष्मीपुर ,पहाड़पुर उत्तरी भाग पहाड़पुर दक्षिण सहित विभिन्न गांव के पार्टियों द्वारा अखंड हरीनाम संकीर्तन का जाप किया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक रात्रि में रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अखंड हरी नाम संकीर्तन को लेकर छोटे-छोटे दुकान फूल फल मिठाई खिलौने दुकान सजी-धजी हुई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

Previous post 46 मेघावी छात्रों के बीच नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरितरेलवे ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next post पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आदिवासी समाज का उबाल, दोषी पुलिसकर्मी निलंबित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial