46 मेघावी छात्रों के बीच नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरितरेलवे ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत स्थानीय रेलवे ऑफीसर्स क्लब में रेल प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यकर्म में स्टाफ बेनिफिट फंड (एसबीएफ) से मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत चयनितं 46 मेघावी छात्रों को 10000/- रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किया। गोरतलब है की वर्ष 2024 की माध्यमिक या उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक लाने वाले कुल 115 छात्रों को रेल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत हेतु चयन किया गया। जिन्हें रेल प्रशासन द्वारा अलग अलग फेज में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें कटिहार रेलमंडल के कटिहार, पूर्णिया, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी आदि जगह के मेघावी छात्र छात्राएं शामिल है। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार को बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यकर्म में मंच संचालन रितेश ठाकुर ने किया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलमंडल अंतर्गत उक्त योजना के तहत हर वर्ष रेल प्रशासन द्वारा सैकड़ों मेघावी छात्र-छात्राओ को नगद पुरस्कृत करते हुएं प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे वे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर सके।आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर गौरव राजपाल , मंडल परिचालन प्रबंधक,आईसी, सहित अन्य रेल अधिकारीगण के अलावा चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर आईं सी उमाशंकर सहित अन्य वेलफेयर इंस्पेक्टर आदि उपस्थित थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
