पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आदिवासी समाज का उबाल, दोषी पुलिसकर्मी निलंबित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
महाशिवरात्रि के दिन जहां पूरा जिला त्योहार के रंग में डूबा था, वहीं पोठिया थाना के गश्ती दल द्वारा आदिवासी युवक अनील बासकी की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिला युवा प्रकोष्ठ ने कड़ा विरोध जताया और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव मनोज मूर्मू और जिलाध्यक्ष सिनोद उरांव ने किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष रामू उरांव, भीम मूर्मू, युवराज उरांव, जिला सचिव राजेश मरांडी, डेविड टुड्डू, सुनील मुर्मू सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए। आदिवासी संगठन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
