May 26, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है

Read Time:4 Minute, 1 Second

524 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुआ शामिल,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया के 329 छात्र परीक्षा में लिया भाग ।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इन दोनों वार्षिक परीक्षा चल रहा है। वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा में भाग ले रहे हैं। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है। प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन करने वाले 524 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसमें वर्ग एक में 32, वर्ग 2 में 42, वर्ग 3 में 46, वर्ग 4 में 40, वर्ग 5 में 51,वर्ग 6 में 121, वर्ग 7 में 105, वर्ग 8 में 87 छात्र छात्राएं भाग लिए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिसूचना के अनुसार दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को परीक्षा कार्य में वीक्षक के रूप में लगाया गया है। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेठौरा के शिक्षक आलोक कश्यप, बीवी सहस्ता बेगम, इज्मामूल हक, कविता कुमारी,कुमार शशि भूषण, ममता कुमारी, मोहम्मद आलमगीर तथा प्राथमिक विद्यालय औरंगा के शिक्षक सुबोध कुमार ठाकुर को के द्वारा परीक्षा कार्य शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित किया जा रहा है।परीक्षा के नियंत्रक के रूप में वरीय शिक्षिका अंकिता कुमारी अपनी अनुभव एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए परीक्षा को संचालित कर रही हैं। उधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन करने वाले 329 छात्र नियमित रूप से वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं। वर्ग एक में 27, वर्ग 2 में 26, वर्ग 3 में 29, वर्ग 4 में 30, वर्ग 5 में 25, वर्ग 6 में 77, वर्ग 7 में 48, वर्ग 8 में 67 छात्र-छात्राओं वार्षिक परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा का नियंत्रक वरीय शिक्षक सूरज मोहन दास के द्वारा संचालित किया जा रहा है। परीक्षा में वीक्षक के रूप में दु:खी राम मध्य विद्यालय चांदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह, मस्तरा खातून, मिथिलेश कुमार साह,मोहम्मद रफत आलम, प्रतिमा देवी, रचना देवी को लगाया गया है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिसूचना के अनुरूप वार्षिक परीक्षा विद्यालय में विधिवत संचालित किया जा रहा है। साथ ही मूल्यांकन कार्य भी तेजी से चल रहा है।

Previous post सामुदायिक भवन बना टेंट हाउस का गोदाम, ग्रामीणों में आक्रोश,प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Next post बिल चुकाने के बावजूद दो माह से बिजली से वंचित दिलारपुर के ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial