आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ किया बैठक ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड सभागार में गुरूवार को परीक्ष्यमाण वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ अभिषेक किशोर की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम तथा पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर उपस्थित रहे।आयोजित बैठक में मतदाता सूची में आवश्यक सुधार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वरीय उपसमाहर्ता सह प्रशिक्षु बीडिओ अभिषेक किशोर ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र 6,7,8 मतदाता सूची में नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं का नाम हटाना एवं मतदाता सूची में नाम सही करना जैसे कार्यों को करना है। साथ ही वैसे मतदाता जो अब यहां नही रहते या फिर स्थाई रूप से पलायन कर गए हैं। वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है तथा महिलाओं को भी विशेष कर जोड़ना है। उनका नाम मतदाता सूची मे जोड़ने आदि संदर्भ मे बीएलओ को विस्तृत रूप से बताया गया। श्री किशोर ने सभी बीएलओ के साथ बैठककर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अहम निर्देश दिए। बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का विशेष प्रयास करे। लोकतंत्र के महापर्व मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसके लिये खासतौर पर महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बीएलओ को यह भी निर्देशित दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.इस दौरान बीसीओ बिपिन कुमार,एलईओ मुकेश कुमार, शिक्षक कुमार गौरव,रमन झा एवं बीएलओ अमीरुद्दीन अंसारी, नटवरलाल साह इत्यादि उपस्थित थे।
