वैलनेस सेंटर का मूल्यांकन हेतु बैठक का हुआ आयोजन।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
जिले में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने कुरसेला प्रखंड उत्तरी मुरादपुर पंचायत बलथी महेशपुर गांव के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का मूल्यांकन किया। मौके पर मुख्य रूप से चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने राज स्तरीय टीम को बुके देकर स्वागत किया।इस अवसर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी राज्य स्तरीय टीम के डॉक्टर अरविंद कुमार और आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत स्तर के स्वास्थ्य उप केन्द्रों को बेहतर बनाते हुए राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया।राज्य स्तरीय टीम ने मरीजों को मिलने वाली हर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों के होने वाले व्यवहार की जानकारी भी आम जनों से ली गई। उन्होंने बताया कि इसी को आधार मानकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए अंक दिया दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यही मानक सुनिश्चित करता है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी, सुरक्षित और रोगियों की आवश्यकता के अनुरूप है या नहीं। मूल्यांकन के दौरान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की साफ-सफाई, उपकरणों की सही स्थिति, इलाज के इलाज के तरीके जिसमें गर्भावस्था एवं प्रसव देखभाल नवजात शिशु देखभाल,सहित रोगियों के संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ मानक प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई। वही इस मौके पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,अकाउंटेंट प्रभात कुमार, डॉ रितेश कुमार, बीसीएम अभय कुमार, शिव कुमार, सीएचओ, निलंजन चटर्जी, सभी स्वास्थ्य कर्मि आदि मौजूद थे
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
