शाह जमाल आलम एवं मेकारुल हक ने इंटरमीडिएट में 450 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे
दोनों छात्रों के परिजन काफी खुश हैं
प्रवीण कुमार,(कटिहार)
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद कटिहार जिले में के दो छात्र अव्वल अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। दोनों छात्र किसान परिवार से आते हैं। दोनों छात्र बचपन से अपने कक्ष में अव्वल स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं। दोनों छात्रों के परिजन काफी खुश हैं। आसपास के लोग उनके घर पहुंच कर उन्हें और उनके माता-पिता सहित परिजन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के कांताडीह निवासी मनीरूल हक के पुत्र शाह जमाल आलम ने इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में 450 अंक प्राप्त किया है। वही इसी गांव के निवासी सईद आलम के पुत्र नेमेकारुल हक ने भी 450 अंक प्राप्त किया है। दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले हैं। भोगांव पंचायत अंतर्गत कांताडीह निवासी मनीरूल हक जो पेशे से किसान हैं। शाह जमाल आलम का जन्म 8 सितंबर 2006 को हुआ है।उनके माता बीवी सांतरा ग्रहणी है। दादा कुड्डूस अब्दुल कुद्दुस आलम जो किसान हैं। दादी बीबी उजलेफा जो गृहणी है। शाह जमाल आलम के पठन-पाठन में उनके माता-पिता, दादा दादी व अन्य परिजन का काफी सहयोग रहा है। यह भाई तीन भाई पांच बहन हैं। इन्होंने वर्ग 1 से 5 की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय कांताडीह से की है। वर्ग 6 से 8 की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगोंव से किया है। वर्ग 9 से 12वीं तक की पढ़ाई उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैदा से की है। इन्होंने 2023 में मैट्रिक में 436 अंक प्राप्त किया है। इन्होंने इसी विद्यालय से 10+2 में 450 अंक से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। इन्हें अंग्रेजी में 84, हिंदी में 90, इतिहास में 92, राजनीतिक शास्त्र में 95, भूगोल में 89 अंक प्राप्त हुआ है।शाह जमाल आलम कहते हैं कि मैं ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर बीपीएससी की परीक्षा के लिए तैयारी करूंगा। उधर पंचायत के कांताडीह निवासी सईद आलम जो वार्ड संख्या -09 के सदस्य हैं।माता ओफुदा खातून जो गृहणी है। यह चार भाई चार बहन हैं। इनका जन्म 5 जून 2006 को हुआ है।यह वर्ग 1 से 5 तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय कांताडीह से किया है। वर्ग 6 से 8 की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगांव से किया है। वर्ग 9 से 12वीं की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य माध्यमिक उच्च विद्यालय बैदा से पढ़ाई की है। इन्होंने मैट्रिक 2023 में 397 अंक प्राप्त किया है। इन्होंने इंटरमीडिएट में 450 अंक प्राप्त किया है। इन्हें अंग्रेजी में 84, उर्दू में 92, इतिहास में 92, राजनीतिक शास्त्र में 94, भूगोल में 88 अंक प्राप्त हुआ है। दोनों छात्र घर में ही अध्ययन किया है और ऑनलाइन कोचिंग किया है।दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों बचपन से ही एक ही साथ पढ़ रहे हैं और दोनों मेधावी छात्र हैं। इसकी चर्चा अब होने लगी है। दोनों छात्र के माता-पिता एवं परिजन काफी खुश हैं।
