डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा अशोक सम्राट भवन दो साल से अधूरा, जनता में आक्रोश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अशोक सम्राट सामुदायिक भवन का कार्य दो वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है। जून 2023 में पूर्ण होने वाली इस परियोजना का कार्य बीते एक वर्ष से पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय नागरिकों और वार्ड पार्षदों में भारी असंतोष है।गरीब तबके के लोगों को सामाजिक व वैवाहिक आयोजनों के लिए किफायती स्थान देने की मंशा से शुरू हुई इस योजना के अधूरेपन के कारण अब उन्हें महंगे निजी भवनों का सहारा लेना पड़ रहा है।वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, युगल पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम कटिहार एवं नगर विकास विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने जानकारी दी कि संवेदक को चेतावनी पत्र भेजा गया है और शीघ्र कार्य प्रारंभ न होने पर ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस परियोजना को शीघ्र पूरा कर आमजन के हित में समर्पित करने की मांग की है।
More Stories
प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 120 किलो चावल सहित रसोई के बर्तन गायब।
डेस्क (हसनगंज) रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में अज्ञात चोरों ने रसोई घर को निशाना बनाकर मध्यान्ह भोजन योजना...
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, कृत्रिम घाट पर दिया अर्घ्य
डेस्क (हसनगंज) रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में गुरुवार को शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर लोक आस्था का महापर्व...
जिला स्तरीय कला उत्सव में हसनगंज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
डेस्क (हसनगंज) महेश्वरी अकैडमी कटिहार में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज के छात्र-छात्राओं ने...
दीपावली और छठ पूजा को लेकर बारसोई प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड सभागार में दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
