June 25, 2026

ऑडिटोरियम विकास कोष कि बैठक हुई आयोजित लिए गए कई प्रस्ताव

Read Time:1 Minute, 45 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेश्म मे मंगलवार को ऑडिटोरियम विकास कोष की बैठक बीडीओ कुमारी प्रियंवदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में मुख्य रूप से ऑडिटोरियम विकास कोष के सदस्य के रूप में पूर्व सांसद नरेश यादव,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर,मुखिया ललन राम, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश, ने भाग लिया। बैठक में ऑडिटोरियम के रखरखाव तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने प्रस्ताव लेते हुए ऑडिटोरियम के केयरटेकर तथा सफाई कर्मी के द्वारा दी गई याचिका पर दोनों के वेतन मे 500 कि वृद्धि कि गई। वही ऑडिटोरियम बुकिंग शुल्क भी बढ़ाते हुए 7000 से 8000 करने का एवं ₹500 प्रति बुकिंग मेंटेनेंस शुल्क के रूप में लेने का प्रस्ताव लिया गया। ऑडिटोरियम विकास मद से बिजली बिल के भुगतान करने का भी प्रस्ताव लिया गया। वहीं पूर्व सांसद नरेश यादव ने ऑडिटोरियम के रंग रोगन तथा मरम्मती इत्यादि पर ध्यान आकर्षित करते हुए आगामी समय में कार्य कराने का प्रस्ताव दिया।

Previous post डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा अशोक सम्राट भवन दो साल से अधूरा, जनता में आक्रोश
Next post अमदाबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बिहार में विस्तार पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial