June 25, 2026

शहीदों को श्रद्धांजलि व मेधावी छात्रों का सम्मान: मिर्जापुर खेल मैदान में आयोजित हुआ प्रेरणादायक समारोह।

Read Time:1 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर खेल मैदान में शनिवार को एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शहीद शंभू यादव और नारद यादव को श्रद्धांजलि दी गई एवं मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया पिंटू यादव ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन करण मानस ने किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शिव पूजन यादव और बीएमपी के सेवानिवृत्त अधिकारी रामचंद्र यादव शामिल थे। शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रो गोपाल यादव, मणिराम यादव, गोखलानंद यादव, श्यामनंदन यादव, आनंद यादव, दिलीप कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण समारोह के साक्षी बने।मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षा और समाज दोनों को नई दिशा देने वाले हैं। मुखिया ने इसे वार्षिक परंपरा बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post आयोजित जनता दरबार में सात सुनवाई, एक निष्पादन छः लंबित।
Next post मनिहारी के सुराकानी धार में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial