June 25, 2026

आयोजित जनता दरबार में सात सुनवाई, एक निष्पादन छः लंबित।

Read Time:1 Minute, 17 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना परिसर में भूमि विवाद में कमी लाने के उद्देश्यों से जनता दरबार व परामर्श सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम व पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया । इस दौरान पुर्व से चले आ रहे लंबित सात आवेदनों को सुनवाई रखी गई । जिसमें की सुनवाई के दौरान एक फरियादियों से संबंधित मामले का निष्पादन आपसी सहमति व कागजी साक्ष्य के आधार मौके पर निष्पादन किया गया। निष्पादन उपरांत फरियादियों के अनुपस्थित रहने व साक्ष्य उपलब्ध नहीं रहने के कारण छः आवेदनों से संबंधित मामले लंबित रहा।अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया की शेष बचे छः मामले से संबंधित आवेदनों के निष्पादन अगली आयोजित जनता दरबार के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।

Previous post लोजपा नेत्री सीमा उरांव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान
Next post शहीदों को श्रद्धांजलि व मेधावी छात्रों का सम्मान: मिर्जापुर खेल मैदान में आयोजित हुआ प्रेरणादायक समारोह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial