November 6, 2026

कटिहार न्यू मार्केट में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय देवेंद्र झा को दिया श्रद्धांजलि।

Read Time:2 Minute, 16 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार नगर निगम के न्यू मार्केट स्थित स्थित संजीव कुमार झा के आवास पर देवेन्द्र झा के निधन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के गणमान्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा,सरोज कुमार झा, दिग्विजय सिंह,राम प्रवेश राय, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा, जिला प्रवक्ता पंकज तंबाकूवाला, व्यवसायी नरोत्तम जोशी,नरेश कुमार,पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना झा,भाजपा नेता ध्रुव चंद्र झा,महेन्द्र झा,भास्कर सिंह, विकास सिंह, मनोज साह,राजद नेता आंसू पाण्डेय, पत्रकार नीरज कुमार झा, शिक्षक अभिषेक तिवारी, समाज सेवी सुरेश शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता पत्रकार संजीव कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शहर के गन्यमान्य महिला पुरुष ने भाग लिया।श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट मौन रहकर ईश्वर से मृतक स्वर्गीय देवेन्द्र झा के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र झा सच्चे समाज सेवक के रूप में अपनी पहचान हम सबों के बीच छोड़ गया है। यह मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से कटिहार ने एक सपूत को खो दिया है।

Previous post बिहार में चलेगी ‘पिंक बस सेवा’, महिलाएं बनेंगी ड्राइवर-परिचालक, मनिहारी आईटीआई से शुरू हुई पहल।
Next post 05.06 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial