November 6, 2026

05.06 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार की रात पुलिस ने 05.06 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर अमर महतो को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में गश्ती दल को एसआई सत्यम कुमार के माध्यम से सूचना मिली कि अमरनाथ महतो अपने घर से स्मैक बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर दंडाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता की मौजूदगी में छापेमारी की गई।अमरनाथ महतो पिता भुनेश्वर महतो,साकिन मारालाईन मनिहारी के घर की तलाशी में अनाज के डब्बे से स्मैक की 12 पुड़िया बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मनिहारी थाना लाया और कांड संख्या 156/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में एसआई नीरज कुमार निराला, एसआई रामरतन कुमार , हरिशंकर सिंह समेत पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Previous post कटिहार न्यू मार्केट में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय देवेंद्र झा को दिया श्रद्धांजलि।
Next post नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में ‘मैंगो-डे’ पर बच्चों की सृजनात्मकता ने बिखेरा रंग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial