गांव में क्रिकेट खेलते- खेलते रवि कुमार साह छात्र नेता के रूप में उभरा
छात्रों के हित में कई आंदोलन करते-करते समाज सेवा के क्षेत्र में बनायी पहचान भाजपा के नि:वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रवि साह ने भाजपा की सदस्यता किया ग्रहण ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली बाजार निवासी रवि कुमार साह क्रिकेट खेलते- खेलते छात्र नेता के रूप में उभर गया।इन्होंने छात्रों के हित में कई आंदोलन करते-करते समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली। समाज सेवा से इनकी इतनी पहचान बन गयी कि राजनीतिक नेताओं का उनके घर पर आने-जाने का सिलसिला जारी हो गया। राजनीतिक नेताओं के आग्रह पर भाजपा के नि:वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात इन्होंने ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत कर दिन रात डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में भाजपा सदस्यों को बनाने का कार्य किया। इनके द्वारा पार्टी के सर्वोत्तम हित में कार्य करने पर पार्टी के आला पदाधिकारी ने 2016 में किसान प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष बनाया। इन्होंने किसान के हक हुकुम की लड़ाई के लिए आंदोलन करते रहे। पार्टी के हित में कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों को पार्टी में जोड़ने का कार्य किया। जिससे पार्टी के उच्च अधिकारी ने उनके कार्य खुश होकर इन्हें 2017 में पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बना दिया। इन्होंने पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बनने के पश्चात कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिले का विभिन्न प्रखंडों का सघन दौरा कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनके कार्य से पार्टी के उच्चा अधिकारी काफी खुश हुए और इन्हें 2018 में कटिहार जिले का भाजपा जिला मंत्री बनाया गया। उन्होंने जिला मंत्री बनने के पश्चात जिले के विभिन्न प्रखंडों में सघन दौरा कर पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ किया। उनके कार्य से पार्टी के आला अधिकारियों ने इन्हें 2022 में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उप प्रमुख बनाया गया।इन्होंने बिहार राज्य के कई जिले का सघन दौरा कर पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। जिससे उनकी पहचान काफी बढ़ गई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के उच्च अधिकारियों ने 2025 में इन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने के पश्चात जिले के विभिन्न प्रखंड में पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड द्वारा मंडल वार बैठक एवं संगोष्ठी करना प्रारंभ कर दिया है। खासकर कदवा विधानसभा क्षेत्र के 36 पंचायत में इन्होंने दिन रात मेहनत कर संगठन को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। कदवा विधानसभा के कदवा,डंडखोरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पार्टी के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श करने के साथ-साथ बैठक एवं सेमिनार का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसके कारण धरातल पर भाजपा का संगठन काफी मजबूत हो रहा है। रवि साह का जन्म 25 जुलाई 1972 को हुआ है। इनके पिताजी कैलाश प्रसाद साह छोटे-मोटे व्यवसाय के रूप में कार्य करते थे। इनके अलावे जन वितरण प्रणाली के गल्ले की दुकान चलाते थे। इनके माताजी फुलमनी देवी गृहणी है। यह चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई गोपाल कृष्णा साह जो व्यवसायी हैं। दूसरे स्थान पर स्वयं है। तीसरे भाई पंकज कुमार साह यह भी व्यवसायी हैं। चौथे भाई प्रीतम कुमार साह उर्फ सोनू साह शिक्षक हैं। रवि साह की शादी 9 मार्च 1999 को भागलपुर जिले के घोंघा जानीडीह निवासी शंकर प्रसाद साह की पुत्री सीता कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई है। इन्हें दो पुत्री सृष्टि साह जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दूसरी पुत्री आर्या जो वर्ग सात में पठन-पाठन कर रही है। पुत्र यथार्थ रमण जो पठन-पाठन कर रहे हैं। रवि साह की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा अपने गांव में ही हुआ है।इन्होंने वर्ग 1 से 6 तक की पढ़ाई बुबना आदर्श मध्य विद्यालय सनौली से की है। वर्ग 7 से 10 तक की पढ़ाई ए. एल. उच्च विद्यालय सोनौली से की है। 1987 में ए. एल. उच्च विद्यालय सनौली से मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई 1989 में डीएस कॉलेज से डिग्री प्राप्त किया है। इन्होंने स्नातक की पढ़ाई डीएस कॉलेज से की है। इन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्रों के हक हुकुक के लिए लड़ाई लड़ते थे। कई बार शिक्षण संस्थान में छात्रों के समस्याओं को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं। छात्र नेता के रूप में इनकी पहचान बनी और यह धीरे-धीरे समाज सेवा में कूद पड़े।समाज सेवा करते-करते इन्होंने राजनीतिक दल की दहलीज पर अपना कदम रख दिया है।
