November 5, 2026

दिलारपुर पंचायत में आगलगी से दो घर जलकर राख, अंचल प्रशासन ने दी त्वरित सहायता

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत दिलारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10, भुतहा बारी में गुरुवार को आगलगी की घटना में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी ने देखते ही देखते घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी संजय दास मौके पर पहुंचे। मनिहारी अंचलाधिकारी निहारिका द्वारा पीड़िता सिंटी देवी और मोसमात तारा देवी को तत्काल राहत के रूप में 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक एवं प्लास्टिक शीट, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन की तत्परता के लिए आभार जताया।

Previous post नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के तहत कटिहार में भी कांग्रेस का आंदोलन सरकार नौकरियां नहीं दे सकती तो सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं- सुनील कुमार यादव
Next post गांव में क्रिकेट खेलते- खेलते रवि कुमार साह छात्र नेता के रूप में उभरा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial