November 6, 2026

थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व के छः मामले मे दोनों पक्षों की सहमति नहीं बन पाई।वहीं दो नए मामला को एंट्री किया गया तथा कुल आठ मामले में दोनों पक्ष की सहमति से नोटिस निर्गत कर दिया गया है जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, आकाश कुमार रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post एक पेटी अंग्रेजी व 7 ली. देशी शराब शराब के साथ 4 गिरफ्तार।
Next post मनिहारी पुलिस की सख्ती: शराब सेवन और पोक्सो मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial