November 6, 2026

एक पेटी अंग्रेजी व 7 ली. देशी शराब शराब के साथ 4 गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दो पियक्कड़ एवं शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पवन कुमार घर बलथी महेशपुर को एक पेटी कुल 11.750 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सिकंदर सहनी घर खेरिया निषाद टोला को 7 ली. देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत पर खेरिया निषाद टोला से किशन सहनी एवं कुरसेला बस्ती से मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Previous post गंगा में डूबती महिला को निकाला बाहर। तीन मछुआरों ने मिलकर डेंगी नाव के सहारे बीच गंगा से बाहर निकाला।
Next post थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial