November 6, 2026

मनिहारी पुलिस की सख्ती: शराब सेवन और पोक्सो मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने शराब सेवन और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। कांड संख्या 160/25 के तहत दोगचछी केवाला निवासी लालु रविदास और कांड संख्या 161/25 के तहत रेलवे कॉलोनी निवासी वशिष्ठ कुमार को गिरफ्तार किया गया है।वहीं, पोक्सो एक्ट में दर्ज कांड संख्या 148/25 में रतनपुर सीज निवासी मोहम्मद रोहित और मोहम्मद हसन को पीएसआई बीणा कुमारी ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया।इसके अलावा, दर्ज कांड संख्या 178/24 में अपहृता शाहिस्ता परवीन को सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Previous post थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन।
Next post मनिहारी में बिजली चोरी का भंडाफोड़, बर्फ फैक्ट्री में अवैध खपत पर ₹3.23 लाख जुर्माना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial