मनिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नवाबगंज गोलीकांड, शराब तस्करी और पोक्सो एक्ट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवाबगंज गोलीकांड (कांड संख्या 02/25) में नामजद अप्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार सिंह को सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।वहीं, शराब तस्करी से जुड़े कांड संख्या 245/24 के फरार अभियुक्त को पीएसआई द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पोक्सो एक्ट के तहत फरार एक और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह भी मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
