November 6, 2026

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 25-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की 22 जून की प्रस्तावित बैठक की सफलता हेतु स्वागत समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार चौधरी ने किया।बैठक में मनोज चौधरी सह-संयोजक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आगत अतिथियों के सम्मान में पूरे शहर में बैनर, होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं। पंकजेश चौधरी ने कहा कि समाज में आर्थिक, सामाजिक और चिकित्सा आदि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। सुशील कुमार भगत ने कहा कि समाज के सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।स्वागताध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि इस हेतु वरिष्ठ जनों से विचार कर सूची बनाई गई है। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता हेतु तन, मन और धन से सहयोग करने वाले समाज बंधुओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Previous post मनिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नवाबगंज गोलीकांड, शराब तस्करी और पोक्सो एक्ट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
Next post प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial