November 5, 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कटिहार में होगा ‘सामाजिक न्याय संवाद’, प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दिए तीखे बयान

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन (19 जून) के मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस द्वारा मिर्चाईबारी स्थित एक निजी होटल में “सामाजिक न्याय संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई।इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। जब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र मजबूत नहीं होंगे, विकास संभव नहीं है।कांग्रेस नेताओं ने जातिगत जनगणना की मांग करते हुए पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों, महिलाओं और गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान “मां बहन मान योजना” के तहत महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा, जिसमें सरकार बनने पर ₹2500 प्रति माह सीधे खाते में देने का वादा है।

Previous post फुटकर दुकानदारों पर अतिक्रमण को लेकर एक बैठक आयोजित कर विधायक ने सुनी समस्याएं।
Next post मनिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नवाबगंज गोलीकांड, शराब तस्करी और पोक्सो एक्ट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial