November 5, 2026

मनिहारी में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु 100 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला

Read Time:2 Minute, 36 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा नवाबगंज पंचायत भवन परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सुबे के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए सौ करोड़ से अधिक लागत की सड़क और पुल निर्माण योजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री श्री चौधरी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक विजय सिंह, निशा सिंह और पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सूमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।श्री चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि 67.171 किलोमीटर लंबाई की 36 सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु 80.64 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। नवाबगंज से हरिप्रसाद तक, हंसवर मोड़ से बलदियाबाड़ी तक, और गोपालपुर चौक से तैयबपुर तक प्रमुख सड़कें हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अंतर्गत तीन आरसीसी पुलों के निर्माण हेतु 20.62 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है।मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य का योजना आकार 2005 में 24 हजार करोड़ से बढ़कर अब 3.18 लाख करोड़ हो गया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, नंदकिशोर यादव,नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,जिप सदस्य सुमति देवी, एसडीएम, एसडीपीओ, विभाग के अधिकारीगण, लोजपा के बिनोद सिंह, सीमा उरांव, संजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा, कैलाश सिंह, बिरेंद्र सिंह, संजय मंडल,सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार,अपर थानाध्यक्ष राजकुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं और गणमान्यजन ने भी भाग लिया।

Previous post बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर।
Next post प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का हुआ वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial