November 5, 2026

बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर।

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।बैठक में बीडीओ सनत कुमार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जनहित के मुद्दों के त्वरित निष्पादन की बात कही। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक शत-प्रतिशत पहुंचाना प्राथमिकता है।बैठक में अंचलाधिकारी निहारिका राय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, मनरेगा प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, बिजली विभाग के जेई, पीएचईडी, पीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।सदस्यों में नंदकिशोर यादव, विनोद कुमार सिंह, बासुकी यादव, हेमंत सिंह, अनुज मंडल, ऊषा गुप्ता व शाजिद खान समेत अन्य लोग बैठक में शामिल हुए।

Previous post केवाला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Next post मनिहारी में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु 100 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial