August 26, 2026

प्रधान शिक्षक बने नमिता, संजय व अभय को भावभीनी विदाई, जनार्दन पासवान को सौंपा गया विद्यालय प्रभार।

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटकोश स्थित मध्य विद्यालय में आज एक भावुक माहौल के बीच प्रभारी शिक्षकों में नमिता कुमारी, संजय पांडेय और अभय पासवान का विदाई समारोह आयोजित किया गया। तीनों शिक्षकों का हाल ही में प्रधान शिक्षक पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से अपने प्रिय शिक्षकों को विदाई दी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तीनों शिक्षकों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय का प्रभार अब वरीय शिक्षक जनार्दन पासवान को सौंपा गया है।विदाई समारोह में सभापति यादव, रचना कुमारी, अर्चना कुमारी, रविंदर नाथ, रमेश, धनिक, अमित शर्मा, कल्याणी, शिवशंकर भगत सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन भावनात्मक माहौल में शिक्षकों के सम्मान और आभार प्रकट करने के साथ हुआ।

Previous post बाढ़ में भी नहीं रुकी शादी! नाव पर चढ़कर पहुंची देवमुनी की बारात, बनी प्रेरणा की मिसाल
Next post दिलारपुर में बूढ़ी माता पूजा को लेकर 151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, वृक्ष पूजन कर मांगी समृद्धि की कामना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial