August 26, 2026

दिलारपुर में बूढ़ी माता पूजा को लेकर 151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, वृक्ष पूजन कर मांगी समृद्धि की कामना।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर गांव में बुधवार को पारंपरिक बूढ़ी माता पूजा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 151 महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। केवाला घाट से गंगा जल भरकर शोभायात्रा निकली, जिसका नेतृत्व जिला पार्षद सुमति देवी ने किया। महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए छठ घाट पहुंचीं, जहां पीपल वृक्ष के नीचे पूजा संपन्न हुई। इसे बूढ़ी माता का प्रतीक माना जाता है। तीन दिनों तक पूजन के बाद शुक्रवार को गंगा में कलश विसर्जन होगा। आयोजन से गांव में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Previous post प्रधान शिक्षक बने नमिता, संजय व अभय को भावभीनी विदाई, जनार्दन पासवान को सौंपा गया विद्यालय प्रभार।
Next post एलआईसी सैटेलाइट शाखा मनिहारी ने मनाया छठा स्थापना दिवस, मंडल अधिकारियों ने की शिरकत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial