बिहार के समस्तीपुर में यात्रियों से भरी बस को शूटर्स ने पहले किया ओवरटेक, ड्राइवर को मारी गोली ।
बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है मामले में सदर अनुमंडल इलाके से जुड़ा है। जहां अपराधियों ने एक बस चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ताजपुर थाना इलाके की मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट NH28 पर हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में बस चालकों के द्वारा सड़क को जाम कर हंगामा किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर एक बस मुजफ्फरपुर जा रही थी इसी दौरान बस को दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने पहले ओवरटेक करके रोका उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के दौरान चालक को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बस चालक की पहचान मोहम्मद आबिद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी बस चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है । घटना के संबंध में ताजपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, तथा NH28 पर लगे जाम को समाप्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
