May 30, 2026

सनातन भागवत परिवार की ओर से निकाली गई कलश शोभायात्रा ।

Read Time:2 Minute, 7 Second

बरारी (सुमन सोनी)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के काबर पंचायत में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार की ओर से निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्साह से भर दिया।काबर पोखर से जल भरकर शुरू हुई इस शोभायात्रा में 501 कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर हिस्सा लिया।यात्रा रघु चौक, झाड़ी टोला, लक्ष्मीपुर, मुसहरी टोला, पेट्रोल पंप और काबर भ्रमण करते हुए अंत में काबर फील्ड में संपन्न हुई यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों ने जगह-जगह कन्याओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें शर्बत पिलाकर स्वागत किया।इस पावन अवसर पर कथा व्यास विवेक सागर दास जी महाराज (वृंदावन) ने श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति से जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति होती है। श्री श्री 108 नौ दिवसीय श्रीराम कथा 3 सितम्बर से 11 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगी।इसके साथ ही महायज्ञ और हवन का आयोजन 12 सितम्बर की सुबह 8 बजे से किया जाएगा।पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” और “जय जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूँज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।यह पूरा धार्मिक आयोजन श्री बालाजी आश्रम, चौमुहाँ – वृंदावन (मथुरा) के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान में तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा।
Next post कटिहार जिले के नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण बारसोई में हो – रौशन अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial