कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, SDRF और गोताखोरों की तलाश जारी
पूर्णिया निवासी विक्रम कुमार की तलाश में कुर्सेला से मधेली तक छानबीन।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय विक्रम कुमार, पिता इंद्रजीत चौरसिया, ने अचानक अपनी बुलेट बाइक रोककर गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर पुल पर खड़ा रहा और फिर तीसरे पाया के पास से नदी में कूद गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने पानी में हाथ बचाने की कोशिश भी की, लेकिन गंगा की तेज धारा में वह डूब गया। घटना के बाद अंचल पदाधिकारी अनुपम, राजस्व कर्मचारी, पुलिस बल और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। पिछले 24 घंटे से SDRF की टीम भी लगातार गंगा और कोसी नदी में खोज अभियान चला रही है।मछुआरों ने बताया कि जिस तरह से विक्रम नदी में कूदे हैं, उनका पता लगाना बेहद मुश्किल है। गर्मी के दिनों में शव आमतौर पर 36 घंटे बाद पानी की सतह पर दिखाई देता है। संभावना जताई जा रही है कि तेज धारा में बहकर शव कारागोला क्षेत्र तक भी जा सकता है। गोताखोर कुर्सेला से लेकर मधेली 12 नंबर ठोकर तक नौका के सहारे लगातार तलाश कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
