November 5, 2026

मनिहारी में जुलूसे मुहम्मदी की धूम, नबी के पैगाम पर धर्मगुरुओं ने डाली रोशनी

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में शुक्रवार को हुजूर सल्लल्लाह अलैह व सल्लम के यौमे पैदाइश पर जुलूसे मुहम्मदी बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। नगर में जुलूस सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा। जुलूस नगर भ्रमण कर अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां मजारशरीफ मनिहारी के खादिम सहित कई इस्लामिक धर्मगुरुओं ने तकरीर पेश करते हुए नबी साहब के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि नबी साहब ने अन्याय और कुरीतियों को मिटाकर अमन और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ बिनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और अपर थानाध्यक्ष राज कुमार विधि-व्यवस्था की देखरेख में जुटे रहे।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Next post कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, SDRF और गोताखोरों की तलाश जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial