November 5, 2026

किशनगंज में ‘ग्रीन बिज़नेस स्कूल’ के तहत पिच-इट कार्यक्रम, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी।

Read Time:2 Minute, 19 Second

(डेस्क हसनगंज)

किशनगंज ज़िले में आज “गोइंग टू स्कूल” संस्था द्वारा “आश्रय हस्त ट्रस्ट” के सहयोग से ग्रीन बिज़नेस स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत पिच-इट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अर्राबाड़ी के डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जहां सुबह से ही युवाओं की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में 500 से अधिक युवा एवं युवतियों की उपस्थिति रही। मंच पर आए 18 युवा उद्यमियों ने अपने पर्यावरणीय बिज़नेस आइडियाज़ प्रस्तुत किए, जिनमें ऑर्गेनिक खेती, वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और सतत उद्यम से जुड़े अनेक नवाचार शामिल थे। जब-जब कोई युवा अपना विचार प्रस्तुत करता, सभागार तालियों से गूंज उठता।निर्णायकों ने उद्यमियों से जुड़े कई प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों को ध्यान से सुना। कई युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत किया जिसे देखकर उपस्थित लोग प्रभावित हुए। निर्णायकों ने उन्हें व्यवसाय को टिकाऊ बनाने, निवेश जुटाने और सफल व्वसाय के तरीकों पर सुझाव भी दिए।कार्यक्रम में अरडॉ कलाम कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य, “गोइंग टू स्कूल” की निदेशक लीसा हेडलाफ, तथा “आश्रय हस्त ट्रस्ट” से विक्रम पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।युवा प्रतिभागियों में गहरी उत्सुकता देखने को मिली ।

Previous post शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर सांसद राजेश रंजन से मिले ग्रामीण
Next post कुरसेला थाना पुलिस ने सितीश हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial