November 5, 2026

शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर सांसद राजेश रंजन से मिले ग्रामीण

Read Time:1 Minute, 55 Second

(डेस्क हसनगंज)

राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन मां बम काली मंदिर प्रांगण मे आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं सांसद पप्पू यादव ने जल्द ही मंदिर प्रांगण मे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर अश्वासन दिया। बता दें कि मां बम काली मंदिर मे पूजा अर्चना को लेकर स्थानीय लोग सहित दूर दराज से काफी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मंदिर प्रांगण के क्षेत्र में काफी मात्रा में आयरन युक्त पानी निकलता है। कई बार मंदिर कमिटी व स्थानीय स्तर पर पानी को लेकर प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंदिर परिसर में लगा दो चापाकल भी लगा हुआ है,लेकिन उन चापाकल से काफी मात्रा में आयरन युक्त पानी निकलता है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पीने की पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुद्ध पेयजल व अन्य मुद्दों को लेकर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ पिंटू राय,अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिनोद उरांव,चितरंजन उरांव,बिक्रम कुमार यादव व अन्य लोगों ने सांसद को ज्ञापन दिया है।

Previous post सहरसा जिला नेटबॉल चैंपियनशिप 2025 में कटिहार की डबल जीत, बॉयज और गर्ल्स टीम बनी चैंपियन
Next post किशनगंज में ‘ग्रीन बिज़नेस स्कूल’ के तहत पिच-इट कार्यक्रम, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial