कुसियारी पंचायत में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक,कमरूल होदा का मुखिया मुमताज ने किया स्वागत
प्रवीण कुमार/ज़की हमदम (किशनगंज)
किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत कुसियारी पंचायत में रविवार को एक खास राजनीतिक मुलाकात हुई। पंचायत के लोकप्रिय मुखिया जनाब मुमताज साहब के आवास पर किशनगंज के पूर्व विधायक और कद्दावर कांग्रेस नेता कमरूल होदा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं रही, बल्कि पोठिया प्रखंड की राजनीतिक नब्ज और भविष्य की रणनीति को समझने का एक अहम प्रयास मानी जा रही है। मुखिया मुमताज द्वारा आयोजित चाय की दावत पर दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आपसी सहयोग और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। यह मुलाकात इस बात का संकेत देती है कि कांग्रेस पार्टी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की प्रक्रिया लगातार मजबूत हो रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की बैठकों से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह संदेश भी जाता है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मज़बूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
