भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी, कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम के गायन के साथ किया गयाl कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री के संग भाजपा के जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी मंडल प्रभारी बबन झा 15 सितंबर 2025 को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन की तैयारी के निमित्त विधानसभा प्रभारी व सहरसा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह मंडल प्रभारी लक्ष्मण मंडल, अजय दास, अरविंद पोद्दार, सोनी देवी, मुन्नी देवी, विश्वजीत कुमार, मंडल के समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा मंडल कार्य समिति के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की व कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने की बात कही। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर 2025, सोमवार को पूर्णिया के जीरो माइल (गुलाब बाग) शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा मे कटिहार ग्रामीण मंडल से अधिक से अधिक लोग जनसभा में भाग ले इसकी तैयारी से अवगत कराते हुए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लोगों से मिलकर आमंत्रण पत्र देते हुए जनसभा में पहुंचने के लिए आग्रह करने की बात कही। जिससे आधिकाधिक लोगों की सहभागिता प्रधानमंत्री के जनसभा में सुनिश्चित हो सके।कार्यशाला को प्रफुल्ल रंजन वर्मा ,दिवाकर सिंह ,वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, बब्बन झा आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री के जनसभा में कटिहार विधानसभा क्षेत्र से आधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की बात कही।
