कोसी पुल पर NHI ने शुरू कराया मरम्मत कार्य।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। कुर्सेला नेशनल हाईवे पर बने कोसी पुल के जर्जर हिस्से को लेकर उठाए गए सवालों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। शनिवार की देर रात से ही पुल पर काम जारी है और रविवार को भी दिनभर मरम्मत की प्रक्रिया जारी रही। बता दे की मौके पर एन एच आई के पदाधिकारी मौजूद थे। जिसके देखरेख में कार्य कराया जा रहा था। परिचालन वन वे कर मरम्मत कार्य चलाया जा रहा थागौरतलब है कि कोसी पुल के बीचो-बीच बने एक्सपेंशन ज्वॉइंट का रॉड टूट गया था और ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गड्ढे और बाहर निकली छड़ों के कारण भारी वाहनों के गुजरते समय कंपन और झटकों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कोई पहल नहीं की जा रही थी। दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया और उसी का असर है कि अब विभाग हरकत में आया है।मरम्मत कार्य के लिए पुल पर शनिवार को वाहनों का आवागमन वन-वे कर दिया गया। इसके कारण जाम की स्थिति भी बनी रही, लेकिन लोगों ने इसे राहत के तौर पर देखा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि असुविधा थोड़ी देर की है, लेकिन काम शुरू होना बड़ी राहत की बात है।वहीं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने कहा, “मांग किया गया था वही दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार की खबर छपते ही NHI की टीम हरकत में आ गई। शनिवार रात से ही पुल पर मरम्मत शुरू कर दिया गया। यह मीडिया की ताकत है कि लोगों की समस्या को आवाज मिलती है और प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है।”कोसी नदी पर बना यह पुल न केवल कटिहार और भागलपुर को जोड़ता है, बल्कि यह मार्ग पूर्वोत्तर भारत जाने वाला मुख्य रास्ता है। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती थी। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मरम्मत में देर होती तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार की खबर पर कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि अब उम्मीद है कि NHI पूरी गंभीरता से काम को पूरा करेगा और पुल को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाएगा।
