November 5, 2026

कुर्सेला पुलिस की कार्रवाई, हथियार-शराब के साथ दो गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गुप्त सूचना के आधार पर कुर्सेला थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो आरोपियों को देशी कट्टा, जिंदा-खोखा कारतूस, अवैध विदेशी शराब और नाव के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपी भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अवधेश सिंह पिता घोलती सिंह एवं बलराम मंडल पिता सहदेव मंडल, दोनों निवासी कुतरू टोला, थाना रंगरा, जिला भागलपुर शामिल हैं। गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नाव के सहारे शराब और अवैध हथियार लेकर आने-जाने का काम कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा, 02 खोखा, 15 लीटर विदेशी शराब तथा एक नाव जब्त किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Previous post कोसी पुल पर NHI ने शुरू कराया मरम्मत कार्य।
Next post एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर के सदस्यों का बैठक आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial