May 30, 2026

पुलिस का पियंकरो पर कारवाई 13 लोग गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में मंगलवार के रात्रि पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। सभी कुरसेला प्रखंड परिक्षेत्र के ही बताए गए हैं।पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मैं भेजने की तैयारी में थे।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कुल 13 पियकरो को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार इस पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वही लगातार कारवाई से शराब कारोबारी एवं नशेरियों में हरकंप व्याप्त है।

Previous post 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, कंपनी ने मानी तीन प्रमुख मांगें
Next post कुर्सेला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial