November 5, 2026

इंग्लिश गांव में पीसीसी सड़क का विधायक तथा प्रमुख ने किया शिलान्यास

Read Time:3 Minute, 45 Second

क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक सदस्य की तरह मानती हूं : निशा सिंह

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित गौरीपुर पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव में गोपाल प्रमाणिक के घर से ओमप्रकाश हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत सड़क का शिलान्यास भाजपा विधायक निशा सिंह,प्रमुख अमित साह व स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फिता व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक की राशि से विकास कार्य किया गया है। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में और भी शिलान्यास एवं उद्धघाटन कार्य किया जाएगा। भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मेरा एक संबंध है। मैं क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक सदस्य की तरह मानती हूं और सभी का मुझे सहयोग निरंतर मिलते आ रहा है। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरे नीयति में समाहित है। विकास किया हूं और आगे करती रहूंगी।आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक के प्रयास से सड़क बनने से ग्रामीण बहुत खुश दिखे। भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव में सड़कों का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। प्रमुख अमित साह व समाजसेवी निपम उपाध्याय ने कहा कि निश्चित रूप से यह सड़क यहां के लोगों के लिए जरूरी था। खासकर बरसात के समय यहां जल जमाव की समस्या बनी रहती थी। यहां के छात्राओं को काफी परेशानी होता था। उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रमुख को जोरदार स्वागत किया। मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य कुंदन कुमार सिंह, प्रहलाद शर्मा, परिमल मंडल, चांद गुप्ता, शीला देवी ,कौशल्या देवी ,उषा देवी, वीरेंद्र यादव, श्याम चंद्र झा, तुलसी झा, रोहित शाह, धनंजय शाह, समिति सदस्य फूल कुमार मंडल, स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, निपम उपाध्याय, के अलावा भारी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय देशिया महली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का किया शुभारंभ
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial