उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं : रविन्द्र नाथ मिश्र
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत धपरसिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासित करने के दिशा में सजग एवं सचेष्ट रहते हैं। जिस कारण इस विद्यालय की चर्चा आसपास के क्षेत्र में होती है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में आते हैं और ध्यान लगाकर के पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि विद्यालय में 367 छात्र-छात्राओं का नामांकन पंजी में दर्ज है। विद्यालय में शौचालय 2 हैं।चापाकल एक हैं। विद्यालय डेढ़ बिघा जमीन पर स्थित है। विद्यालय में 10 कमरे हैं। प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात लगे रहते हैं।प्रधानाध्यापक विद्यालय की पठन-पाठन को दुरुस्त करने के साथ-साथ सभी छात्र को अनुशासित रखने के दिशा में लगे रहते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बने रहे।इसके लिए इन्होंने समय-समय पर गांव में जाकर बच्चों के अभिभावक से मिलते हैं।अभिभावक को जागरुक करते हुए अपने-अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की दिशा में चर्चा करते रहते हैं।जिसके कारण अभिभावक भी विद्यालय अपने-अपने बच्चों को स्कूल ड्रेस में स- समय नियमित भेजते हैं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका में शालू कुमारी, रिंकू कुमारी,कमलदेव राम,अंजूमन आरा,आरती कुमारी समय पर विद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं को समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र ने विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी,टेबल आदि उपस्कर की व्यवस्था की है। प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र ने कहा कि विद्यालय में बिजली वायरिंग करते हुए सभी कमरे में लाइट और पंखा की व्यवस्था की। कमरे में वाला पेंटिंग कराया।विद्यालय भवन का रंग रोगन कराया गया। विद्यालय में पदस्थापना विवरणी लगाया गया। प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि अगर विद्यालय में शिक्षक का धोर अभाव है।जिसके कारण छात्र- छात्राओं को विषय वार पठन-पाठन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अगर विभाग छात्रों के पठन पाठन के लिए कम से कम चार शिक्षकों की प्रति नियुक्ति कर दिया जाता, तो विषय वार पठन पाठन किया जा सकता है। अगर विद्यालय में आईसीटीसी कंप्यूटर लैब की व्यवस्था हो जाता,तो छात्र छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने में काफी सुविधा होता। विद्यालय परिसर में बच्चों को खेलने के लिए लोहे का विभिन्न प्रकार का झूला लगा दिया जाता, तो बच्चे नियमित रूप से खेल-खेल में व्यायाम का लाभ उठा सकता है। जबकि प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा विद्यालय परिसर में झूला लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ मिश्र कहते हैं कि विद्यालय में बैंच डेक्स का घोर अभाव रहने के कारण छात्र- छात्राओं को दरी पर बिठाकर पढ़ाने को विवश हैं। प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ मिश्रा ने विभागीय अधिकारी से इस विषय पर कई बार पत्राचार भी कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक विद्यालय को बेंच डेक्स प्राप्त नहीं हुआ है। प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ मिश्रा ने विभाग के उच्च अधिकारी से आग्रह पूर्वक मांग किया है कि छात्र-छात्राओं का हित को ध्यान में रखते हुए अविलंब बैंच डेक्स की व्यवस्था किया जाए ताकि बच्चे बैंच डेक्स पर बैठकर पठन-पाठन कर सके।
