May 30, 2026

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक बने नीरज कुमार आजाद

Read Time:3 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दिलीप जयसवाल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जिला कटिहार ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया। जिसमें कटिहार जिला से व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर किसान मोर्चा के महामंत्री रहे, युवा नेता नीरज कुमार आजाद को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया। इनके मनोनीत होने से किसानों से संबंधित व्यापारियों एंव अन्य व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने कहा नीरज आजाद के संयोजक बनने से व्यापारियों के हित की बात बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक जाएगी। नीरज आजाद काफी मृदुभाषी एवं सौम्य स्वभाव के युवा नेता हैं। इनके नेतृत्व में निश्चित ही युवा वर्ग खासकर व्यापारियों का वर्ग एवं अन्य वर्गों का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। इनका यह मनोनीत होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ मालाकार, गोविंद अधिकारी सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,विधायक कविता पासवान,निशा सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पूर्व विधायक विभाष चन्द्र चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर,लख्खी प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह, जिला मंत्री संजय मंडल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कश्यप,पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह,पूर्व महामंत्री बीरेंद्र यादव,बबन झा,मनोज सरकार,दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर सरकार,किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय झा,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रसारित की है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रमोद महतो, उत्तर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा,भारत निर्माण मंच के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, महिला नेत्री सुनीता देवी, शोभा जयसवाल, विजय कुमार सिंह, संतोष सिंह,चंदन सिन्हा, पवन साह, रविन्द्र नाथ पौद्धार,विजय सिंह, राम यादव,गंगाराम चंद्रवंशी आदि ने बधाई दिया है।

Previous post असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से थाना में हुआ गूडां परेड
Next post स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सीएचसी बरारी में विशेष जांच शिविर आयोजित, 165 मरीजों की हुई जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial