स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सीएचसी बरारी में विशेष जांच शिविर आयोजित, 165 मरीजों की हुई जांच
बरारी (सुमन सोनी)
स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिले से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 165 मरीजों की जांच की। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और जनरल मेडिसिन चिकित्सक शामिल थे। चिकित्सकों ने महिलाओं और किशोरियों के पोषण की जांच की। साथ ही आंख, कान, नाक की जांच भी की गई। मरीजों में एनीमिया, टीबी और सिकल सेल की भी जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां और परामर्श दिया गया। सीएचसी बरारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुशर्रफ हुसैन और स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के आदेश पर यह शिविर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। शिविर में सीएचसी और रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी योगदान दिया।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
