कटिहार अधिवक्ता संघ की आमसभा सम्पन्न।-शडीबीएस फंड को ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पर हुई चर्चा
कटिहार (प्रवीण कुमार)
कटिहार अधिवक्ता संघ की आमसभा बैठक बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन स्थित राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव ने की।जबकि संचालन संघ के सचिव विजय कुमार झा ने किया। आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए संघ के सचिव श्री झा ने बताया कि अधिवक्ताओं के कल्याण और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए डीबीएस फंड को ट्रस्ट के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके लिए नियमानुसार ट्रस्ट का पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को भविष्य में और अधिक लाभ मिल सके। बैठक में दिवंगत अधिवक्ता मदन मोहन यादव के परिजनों को संघ की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी आमसभा से अनुमोदन प्राप्त हुआ। वही इसके अलावा न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी निर्णय लिए गए। डीबीएस फंड को ट्रस्ट बनाए जाने से अधिवक्ताओं को मिलने वाले लाभ, सहायता और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी सभा में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।आमसभा में अधिवक्ता राजेंद्र कुमार मिश्रा, मो साकिब हुसैन,पवन दुबे, शंभू प्रसाद, सुशील कुमार झा, रमेश जैशवाल, विनोद कुमार, यशस्वी कुमार अग्रवाल,भारतेश कुमार, मो अहसन,भास्कर कुमार, मनोज ठाकुर, विनोद कुमार, विभाष चंद्र भारती, स्वाति साकेत, काजल कुमारी,अर्पणा कुमारी,चंदना झा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
