डी.सी.सी ने धनगामा पंचायत के विभिन्न सरकारी संस्थाओं का किया निरीक्षण
चमरू यादव ने डीडीसी से विधालय भवन,शौचालय बनाने तथा गरीबों को तीन डीसमल जमीन देने की मांग रखा।
डी.डी.सी ने ग्रामीणों की सभी मांग को अविलंब धरातल पर उतरने की दिशा में निर्देश दिया है।
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)
डी.सी.सी अमित कुमार ने कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत के विभिन्न सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में धनगामा पंचायत में बने नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने ग्रामीणों से भी बातचीत किया। भाजपा नेता सह स्थानीय समाजसेवी चमरू यादव ने डीडीसी से धनगामा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कई विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। स्थानीय समाजसेवी चमरू यादव ने डीडीसी अमीत कुमार से कहा कि अविलंब नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र में आधारभूत संरचना का व्यवस्था करते हुए शुभारंभ किया जाय, ताकि इस परिक्षेत्र के लोगों को अस्पताल का लाभ मिल सके। भाजपा नेता चमरू यादव ने कहा कि ने डीडीसी अमीत कुमार से कहा कि धनगामा पंचायत महादलित बहुल्य पंचायत है। महादलित परिवार को आवास के लिए तीन डीसमल जमीन आवंटित कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय। डीडीसी अमित कुमार पंचायत के उच्च विद्यालय धनगामा का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय भवन का हाल खस्ता देखा गया।जहां स्थानीय समाज सेवी चमरू यादव ने डीडीसी अमित कुमार से विद्यालय के सभी भवन का जीर्णोद्धार करने तथा चाहार दीवारी निर्माण करने की मांग किया। जिस पर डीडीसी अमित कुमार ने कहा कि इस दिशा में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। स्थानीय समाजसेवी चमरु यादव ने डीडीसी अमीत कुमार से कहा कि धनगामा पंचायत में अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है। जिसके कारण आज भी लोगों को खुले मैदान में शौच करने के लिए जाना पड़ता है। इसलिए अधिकांश लोगों को के घरों में शौचालय निर्माण किया जाए ताकि प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना का लाभ मिल सके। पंचायत को स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण करने के दिशा में का सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग किया गया।जिस पर डीडीसी अमित कुमार ने इस दिशा में कार्य किया जाएगा। महादलित वार्ड में योजना का लाभ देने की मांग किया। डीडीसी अमित कुमार ने संबंधित अधिकारी को अविलंब उप स्वास्थ्य केंद्र में आधारभूत संरचना की व्यवस्था करते हुए अभिलंब उद्घाटन कराया जाएगा। डीडीसी अमित कुमार ने कहा कि महादलित प्रत्येक परिवार को शौचालय निर्माण करने की दिशा में कार्य होगा। भूमिहीन महादलित को विभागीय सर्वे करने के पश्चात 3 डिसमिल जमीन आवंटित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। महादलित योजनाओं का भी लाभ देने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। डीडीसी के सकारात्मक कार्रवाई से ग्रामीण काफी खुश हैं। इस अवसर पर बीडीओ प्रेम कुमार,सांख्यिकी पदाधिकारी समीर राय, पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार,जिला परिषद के अभियंता जालंधर कुमार,पीआर एस गणेश प्रसाद,सहायक पंकज सिंह, सरपंच अलताभ राय, वार्ड सदस्य प्रभू राय,हजारी राय,जहूर आलम,अरविंद राय,राज कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
