June 20, 2026

राम मंदिर की वर्षगांठ पर अमदाबाद में भक्ति भाव के साथ खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या चार स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर परिसर में खिचड़ी महाप्रसाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार शाह ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। महाप्रसाद में खिचड़ी, चोखा सहित अन्य प्रसाद सामग्री शामिल थी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है, ताकि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ एकत्र होकर प्रसाद ग्रहण कर सकें।मौके पर निर्मल झा, सावंत झा, प्रदीप मंडल, बमबम दिलीप, राजू मिस्त्री सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग व आम नागरिक उपस्थित रहे।

Previous post सरस्वती पूजा को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Next post हसनगंज प्रखंड में बसंत पंचमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial