हसनगंज प्रखंड में बसंत पंचमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई। प्रखंड के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायतों में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे कई दिनों से पंडाल निर्माण और सजावट में जुटे हुए थे। गुरुवार देर शाम तक छात्र-छात्राएं मूर्तिकारों से प्रतिमाएं लाने और पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त रहे। शुक्रवार को स्कूली बच्चे नए वस्त्र पहनकर विभिन्न पंडालों में माता के दर्शन के लिए भ्रमण करते नजर आए। निजी विद्यालयों में सरस्वती पूजा का आयोजन विशेष रूप से आकर्षक रहा। भव्य पंडालों के साथ विद्यालय परिसरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ज्ञान गंगा चिल्ड्रेन्स एकेडमी हनुमान मंदिर चौक कालसर, प्रखंड प्रमुख आवास, तिनगछिया गांव समेत अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और उत्साहपूर्वक की गई।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
