सरस्वती पूजा को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कुरसेला थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया, जिसमें दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।फ्लैग मार्च कुरसेला थाना परिसर से प्रारंभ होकर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, गांवों एवं मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा पंडालों में डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा और सभी पूजा समितियों को इस आदेश का पालन करना होगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी डीजे बजाने या माहौल बिगाड़ने की सूचना मिलती है, तो संबंधित डीजे को जब्त करते हुए इसमें संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
