बालिका दिवस पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की हुंकार, प्रखंड सभागार में पिरामल फाउंडेशन की अहम बैठक।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड सभागार में पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिवीका दीदियों की उपस्थिति में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बैठक में बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल शोषण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।चर्चा के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला एवं बाल व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चियों को यह जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें क्या करना है और सहायता के लिए किसके पास जाना है। इसके लिए परिवार, समाज और प्रशासन की संयुक्त भूमिका को जरूरी बताया गया।बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, बीपीएम ब्रजेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार, अवर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी, मंजय साह, मुन्ना सिंह, आशुतोष ओझा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
